लोकतंत्र का महापर्व
भारत के पाँच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और पंजाब में आगामी दिनों विभिन्न चरणों में लोकतंत्र का महापर्व मनाया जायेगा। इस पर्व की तैयारी प्रशासन के द्वारा युद्ध स्तर पर ज़ारी है। साथ ही लोकतंत्र के इस महापर्व में राज्य के निवासियों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग देश हित में करने के लिये उत्साह, मतदान जागरूकता कार्यक्रमों में साफ़ नज़र आ रहा है। भारत निर्वाचन आयोग तथा प्रशासन तंत्र विधानसभा चुनाव में मुकम्मल जनता की भागीदारी के लिये रोज़ाना नये-नये तरीकों के द्वारा लोगों में चुनाव तथा मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। मतदाता एक्सप्रेस @ चित्रकूट मतदाता जागरूगता कार्यक्रम @ चित्रकूट क्या ये सभी अनुप्रयोग कारगर साबित हो रहे है ? क्या ग्रामीण जनता मतदान की अहमियत समझ रही है ? क्या उन्हें अपने वोट का उद्देश्य मालूम है ? क्या जनता अपने क्षेत्र के उम्मीदवार की फ़ितरत से वाकि...