Posts

Showing posts with the label chitrakootdham

शैल चित्र : कहीं सुलझी तो कहीं अनसुलझी पहेली

Image
    बचपन में जब कभी हम इतिहास को जानने और समझने के लिए किताबों का सहारा लेते थे , तब हमें अपने पूर्वजों के संबंध में एक अनूठी जानकारी हमारे हाथ लगती थी , वो ये कि..... हमारे पूर्वजों को शैल चित्र गढ़ने में महारथ हासिल था।  शैल चित्र @ सती अनुसुइया , चित्रकूट       लेकिन उस उम्र के पड़ाव में हमारे लिए यह कल्पना करना या उसके बारे मे सोचना हमारी समझ के परे होता था।   यह कहना ग़लत नहीं होगा कि ,   ‘ इंसान वहीं तक कल्पना और सोच सकता है जहां तक उसने दुनिया देख रखी है , उससे परे संभव नहीं। ’    हम पढ़ते थे कि हमारे पूर्वज जिन गुफाओं में रहते थे उन गुफाओं कि भित्ति पर; साथ ही बड़ी चट्टानों पर चित्र या कोई संकेत अपने मनोरंजन या आपसी संवाद के लिये बड़ी शिद्दत के साथ उकेरते थे.... आज हम इन चित्रों को शैल चित्र से संबोधित करते हैं।  प्रागैतिहासिक कालीन मुसव्विरी... शैल पर @ गोविन्द बल्लभ पन्त समाज विज्ञान संस्थान, इलाहाबाद प्रागैतिहासिक कालीन मुसव्विरी... शैल पर @ गोविन्द बल्लभ पन्त समाज विज्ञान संस्थान,...

भरतकूप : भगवान भरत के कुएँ की पौराणिक नगरी और बुंदेलों का ऐतिहासिक स्थल

Image
   दिन की शुरुआत एक सफ़र से शुरू होती है , यही सफ़र हमें हमारी मंजिल तक पहुँचाता है। आज मैं आपको ऐसे नगर की सैर पर ले चलता हूँ जो   पौराणिक महत्त्व के साथ - साथ ऐतिहासिक महत्त्व भी रखता है । आइये चलते हैं आज के सफ़र में और पहुँचते हैं उस मंज़िल तक जिसे हमेशा से इंतजार रहा है उन रहनुमाओं का जो बेवजह ही उनका हाल चाल लेने समय-समय पर आते रहते हैं... आज की मंजिल .... भगवान भरत के कुएँ की पौराणिक नगरी और बुंदेलों का ऐतिहासिक स्थल ;   भरतकूप            दोस्तों मेरे लिए यह बहुत खुशनुमा पल है कि   मुझे आपको अपनी गृह नगरी चित्रकूटधाम कर्वी से महज़ 15 किमी की दूरी पर स्थित धार्मिक नगरी भरतकूप की यात्रा पर ले जाने का सौभाग्य मिल रहा है।             भरतकूप , चित्रकूट ज़िले में स्थित एक धार्मिक स्थल है। इस धार्मिक नगरी   के सबसे नज़दीक   चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे...