Posts

Showing posts with the label ganga river

चुनार : भारत की ऐतिहासिक विरासत

Image
         ऐतिहासिक स्थल और पौराणिक स्थल दोनों ही अपने आप में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं परन्तु जब कलम उठती है पौराणिक स्थलों के इतिहास को लिखने को तब इसका अनुभव खली से तेल निकालने के समान होता है क्योंकि यह पौराणिक स्थल अलग - अलग किंवदंतियों को संजोए आपके सामने खड़ा रहता है। पौराणिक स्थलों की विश्वसनीयता को बनायें रखने के लिए बतौर यात्रा लेखक आपको इस अनुभव से सरोकार करना ही होता है...      आज़ का दिलचस्प सफ़र कुछ ऐसा ही है ....... तहक़ीक़-ए-चुनार  भारत की पवित्र नदी गंगा का विहंगम दृश्य चुनार के क़िले से       चुनार भारत का एक ऐतिहासिक धरोहर स्थल है। यह धार्मिक नगर वाराणसी से महज़ 39 किमी० की दूरी पर बसा हुआ है। चुनार, मीरजापुर जिले की एक तहसील है।             चुनार रेलवे स्टेशन भारत के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों से भली-भाँति जुड़ा हुआ है अतः यहाँ की यात्रा पर आने के लिए भारतीय रेलवे भी एक सुखद विकल्प है। यह नगर विंध्याचल पर्वत श्रेणियों पर स्थित ह...