Posts

Showing posts with the label Indian Economy

पकौड़े का दर्शन

Image
  भारतीय पकवानों में पकौड़ा एक लज़ीज़ और किफ़ायती पकवान माना जाता रहा है । हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पकौड़े का उदाहरण देश की  आर्थिक प्रगति के लिए किया गया ।  जिसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को उच्च एवं  सही दिशा में ले जाने की कवायद के रूप में जाना जा सकता है । तो वहीं दूसरी ओर भारतीय पकवानों को देश - विदेश से रूबरू कराने की मंशा साफ़ नज़र आती है ।       आज के दौर में हम रेडी टू ईट पकवानों पर ज्यादातर आश्रित हो गये हैं । इसका कुप्रभाव ग्रामीण बाज़ार पर  पड़ा  है , जिसके बाबत  ग्रामीण अर्थव्यवस्था बेहद प्रभावित हुयी है । प्रधानमंत्री द्वारा पकौड़े का उदाहरण दिया जाना  बेजा उदाहरण नहीं है ।    पकौड़े का दर्शन समझने की ज़रूरत है जो मेक इन इण्डिया का सटीक एवं किफ़ायती उत्पाद है ।           शुक्रिया भारत !!!

बजट से जुड़ी आमजन की उम्मीद

Image
          1 फ़रवरी को संसद की पटल पर पेश होने वाले आम बजट पर पूरे भारत की निगाहें टिकी  हुई है । इसके बाबत  समाज का हर एक तबका अपनी अपनी क्षमता के अनुसार कयास लगाने पर जुटा हुआ है । तो वहीं  सरकार भावी भारत के विकास की कहानी को गढ़ने में मशरूफ है ।      वैसे सरकार की हरेक नीति समाज के सभी वर्गों को प्रभावित करने वाली होती है ।  किन्तु  जब बात आम बजट की  हो तो समाज के अन्तिम पायदान के आमजन अत्यधिक प्रभावित होते हैं । क्योंकि बजट पर आधारित उन सभी का रोज़मर्रा का जीवन होता है और इससे उनका जीवन बेहद प्रभावित होता है ।   बजट निर्माण को लेकर सरकार के सामने अनेक चुनौतियां हैं  । जहाँ एक ओर वह आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहेगी वहीं दूसरी ओर नोटबंदी और जीएसटी से हुये आर्थिक क्षति की भरपाई भी करना चाहेगी और साथ ही आर्थिक विकास दर को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मुख्य ध्येय राजधानी सरकार का होगा ।