Posts

Showing posts with the label bio diversity

मंज़र ऐसे जो आँख के रास्ते होते हुये दिल और दिमाग़ पर दस्तक दें

Image
    आप सभी ने बोलती हुई फ़ोटो ज़रूर देखी होगी...   साथ ही ऐसी फ़ोटो भी देखी होगी...... जो आँख के रास्ते होते हुये दिल और दिमाग़ पर दस्तक दे जाती  है।  माँ    सैरनामा ब्लॉग की इस कड़ी में ,   मैं प्रशांत शाह वेला आपको इस फ़ोटो ब्लॉग के माध्यम से कुछ ऐसी चुनिन्दा , दिलचस्प और लाजवाब मंज़रों से आपको रूबरू करने जा रहा हूँ जो मैंने सफ़र के दौरान अपने कैमरे के फ्रेम में कैद किये हैं... यह फ़ोटो न केवल आपको सोचने के लिये मज़बूर करेंगी अपितु कहीं कहीं आपको क़ुदरती फ़न का अहसास भी करेंगी.... दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं ... Sea Art Flying Seed Madar बोनसाई .... जापानी तकनीक जापानी भाषा में बोनसाई   का मतलब है "बौने पौधे" फूल.... क़ुदरती फ़न Terra Cotta     बहरहाल ये मंज़र कोई नये नहीं... आपने अपनी आँखों से कभी न कभी इन मंज़रों को ज़रूर कैद किये होगा... हाँ ये बात और है कि कभी आपने गौर फ़रमाया होगा तो कभी नहीं ।         !! शुक्रिया भारत !!

जैव- विविधता

Image
अगर कोई वस्तु किसी रंग-रूप की विशेषता को धारण किए हुए है, तो आप ये कदापि नहीं सोचना कि ये केवल इसी रंग-रूप में आपको वहाँ भी मिलेगी जहाँ आप जाएंगे। वह वस्तु निश्चित ही प्राकृतिक -विविधता ( जैव - विविधता ) के कारण अपना रंग -रूप बदले हुए अन्य स्थानों में प्राप्त होगी। उदाहरणार्थ जैसे कि हीरा किसी चट्टान से सफेद तो किसी चट्टान से काला, हरा, नीला प्राप्त होता है। इसी प्रकार किसी स्थान पर सफेद मोर तो किसी स्थान पर विभिन्न रंगों से अलंकृत मोरों से रूबरू होने का मौका मिला है। ऐसा ही जैव- विविधता का वरदान गुड़हल के पुष्प को भी प्राप्त है जिसके फलस्वरूप वह किसी स्थान पर गहरे लाल रंग के तो किसी - किसी स्थान पर सफेद और गुलाबी रंग के गुड़हल देखने को मिलते है । हमारी प्रकृति में ऐसी ही विभिन्न वस्तुएँ हैं जिन्हें जैव- विविधता का वरदान प्राप्त है। जिसके कारण वे वस्तुएँ भिन्न- भिन्न स्थानों पर भिन्न- भिन्न रंग-रूपों में प्राप्त होती है।  धन्यवाद https://m.facebook.com