Posts

Showing posts with the label Terracotta

मंज़र ऐसे जो आँख के रास्ते होते हुये दिल और दिमाग़ पर दस्तक दें

Image
    आप सभी ने बोलती हुई फ़ोटो ज़रूर देखी होगी...   साथ ही ऐसी फ़ोटो भी देखी होगी...... जो आँख के रास्ते होते हुये दिल और दिमाग़ पर दस्तक दे जाती  है।  माँ    सैरनामा ब्लॉग की इस कड़ी में ,   मैं प्रशांत शाह वेला आपको इस फ़ोटो ब्लॉग के माध्यम से कुछ ऐसी चुनिन्दा , दिलचस्प और लाजवाब मंज़रों से आपको रूबरू करने जा रहा हूँ जो मैंने सफ़र के दौरान अपने कैमरे के फ्रेम में कैद किये हैं... यह फ़ोटो न केवल आपको सोचने के लिये मज़बूर करेंगी अपितु कहीं कहीं आपको क़ुदरती फ़न का अहसास भी करेंगी.... दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं ... Sea Art Flying Seed Madar बोनसाई .... जापानी तकनीक जापानी भाषा में बोनसाई   का मतलब है "बौने पौधे" फूल.... क़ुदरती फ़न Terra Cotta     बहरहाल ये मंज़र कोई नये नहीं... आपने अपनी आँखों से कभी न कभी इन मंज़रों को ज़रूर कैद किये होगा... हाँ ये बात और है कि कभी आपने गौर फ़रमाया होगा तो कभी नहीं ।         !! शुक्रिया भारत !!

ग्रामोदय मेले में रही 9.25 करोड़ के भैंसे की धूम, वहीं लोक कला ने भी ख़ूब रंग बिखेरा

Image
Terracotta               मध्य प्रदेश के सतना ज़िले के दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट ,   के परिसर में दिनांक 24 फ़रवरी से शूरु हुआ ग्रामोदय मेला दिनांक 27 फ़रवरी तक बेहद सुव्यवस्थित रूप से संचालित हुआ। ग्रामोदय मेले का आयोजन राज्य सरकार द्वारा महान समाजसेवी नानाजी देशमुख तथा युगपुरुष दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया था।     एक ओर जहां मेले में नगर वासियों ने जमकर खरीददारी की वहीं लोक कला प्रेमियों ने जमकर अपना मनोरंजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों एवं नामचीन हस्तियों ने दर्शकों के बीच समा बंधा।        मशहूर गायिका मा लि नी अवस्थी एवं बॉलीवुड के रोमांटिक गानों के बादशाह मोहित चौहान ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में प्रदर्शनी देखने आ ये लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा युवराज नाम का 9.25 करोड़ का भैंसा। वहीं इसके साथ ही लोगों ने लोक कला को भी खूब स...